खबर हेमंत तिवारी
राजिम /7 जनवरी को राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति के तत्वाधान में हर साल की तरह इस साल भी भव्य आयोजन राजिम में किया जा रहा है इस बार यह आयोजन 2 सोपान में आयोजित होगी जिसमें प्रथम सोपान में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं द्वितीय सोपान में वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सम्मिलित होंगे साथ ही साहू समाज द्वारा निशुल्क रूप से आगंतुक मेहमानों के लिए भोजन भंडारे की व्यवस्था की गई है और इस आयोजन के सफल बनाने के लिए साहू समाज ने तैयारी पूर्ण कर ली है साथ ही राजिम भक्ति माता मंदिर समिति द्वारा राजिम भक्तिन मंदिर समिति छात्रावास परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए मुख्य मंच पर पहुंचेगी साथ ही साथ कार्यक्रम में शोभायात्रा , कलश यात्रा ,राउत नाचा एवं आतिशबाजी के साथ शहर में भ्रमण करेगी जिसमें समाज के मंत्री, सांसद ,विधायक प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारी जिला साहू संघ तहसील साहू संघ परिक्षेत्र साहू समाज भक्ति माता समिति के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे आज हुए इस बैठक में प्रदेश साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू मंदिर समिति के अध्यक्ष लालाराम साहू कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वरी साहू संरक्षक रूपेंद्र साहू , अशोक साहू मंदिर समिति के महामंत्री रामकुमार साहू दिलीप साहू लीला राम साहू गोपाल साहू सहित समाज के लोग सम्मिलित हुए थे साथ ही साथ साहू समाज ने इस बार राजिम भक्ति माता के प्रमुख संदेश को समाज तक पहुंचाने की बात कह रही है ।जिसमें उन्होंने ,,छुआछूत की पाटन खाई मानव जाति भाई-भाई के भाईचारे का संदेश दे रही है तो अपने प्रिय जनों की स्मृति में तथा बेटी की विदाई में एक पेड़ लगाने की भी अपील कर रही है साथ ही साथ आदर्श समाज के लिए आदर्श विवाह अपनाते हुए खर्चीली शादी को बंद करने का आह्वान किया है और विधवा व दिव्यांग भाई बहनों को समाज में उचित सम्मान मिले और विधवा विवाह को आगे बढ़ाने की भी बात कही है इसी तरह दहेज प्रथा के खिलाफ साहू समाज में निर्णय लेते हुए ना दहेज देना है ना दहेज लेना है । साथ ही सक्षम व्यक्तियों द्वारा समाज के कमजोर व्यक्तियों को सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है और जहर मुक्त खेती और नशा मुक्त समाज के निर्माण को आगे बढ़ाने इस संदेश को उद्देश्य बनाने की बात कही है।
