पाटन । हाई स्कूल सेमरी में इस वर्ष परीक्षा का परिणाम 89 प्रतिशत रहा है जिसमे 20 से अधिक छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त किया है । सेमरी हाई स्कूल में कु खुशबू ने स्कूल में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
स्कूल के प्राचार्य आर आर भारती ने बताया कि इस वर्ष हाई स्कूल सेमरी में 45 छात्रों ने परीक्षा दिया था जिसमे 21 लोगो ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए 14 छात्रों को दुतीय श्रेणी और 05 ने तृतीय श्रेणी में रहे 05 छात्रों पूरक की श्रेणी में आये है ।।
सभी सफल हुए छात्रों को प्राचार्य एवं स्कूल के शिक्षक , शिक्षिका ने बधाई दी है साथ ही आने वाले समय के लिए उज्ववल भविष्य की कामना ही है ।।
