विक्रम शाह की खबर,,,
कुम्हारी। शिक्षा के महत्व को समझते हुए ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने एक नई मुहिम शुरू की है, इस मुहिम के जरिए अभिभावकों से ये गुजारिश कर रहे हैं की भले ही एक रोटी कम खाओ लेकिन अपने बच्चों को ज़रूर पढ़ाओ। इसी मुहिम के तहत फाउंडेशन द्वारा प्रदेश के विभिन्न मस्जिदों के बाहर जुमा की नमाज़ के बाद ” कलम का लंगर” लगा रहे हैं, इस लंगर में बच्चों को और युवाओं को भी कलम एवं किताब का तोहफा दिया जा रहा है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा पाने हेतु ज़रूरत की अहम चीजों की वजह से शिक्षा से दूर न रह जाए। आज ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कुम्हारी की मस्जिद के बाहर ये कलम का लंगर लगाया है। फाउंडेशन के दुर्ग संभाग अध्यक्ष जनाब अय्यूब खान ने बताया की इल्म हासिल करना बहुत ज़रूरी है, उन्होंने कहा कि हमारे प्यारे आका हजरत मोहम्मद साहब ने कहा है यदि इल्म हासिल करने चीन भी जाना पड़े तो जाओ, यानी इल्म शिक्षा हासिल करने आपको अगर आपके शहर से दूर भी क्यों न जाना पड़े जाओ और इल्म शिक्षा हासिल करो। हमने आज कुम्हारी में ये कलम का लंगर लगाया है आने वाले जुमा में दीगर मस्जिदों में भी इसी तरह का लंगर लगाया जाएगा, और सभी के अंदर शिक्षा हासिल करने का जज़्बा भरा जाएगा।ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के सदर जनाब मोहम्मद सिराज ने बताया की ये हमारी एक छोटी सी कोशिश है इसके माध्यम से हम अपने बच्चों को शिक्षा की तरफ लाने का प्रयास कर रहे हैं हमें पता है हर किसी के उत्थान के लिए शिक्षा कितनी अहम है। हम सभी अभिभावक सभी से ये गुजारिश कर रहे हैं की भले ही आप एक रोटी कम खाइए मगर अपने बच्चों को ज़रूर पढ़ाइए उनको शिक्षा दीजिए। नस्लों को मुस्तकबिल से डराए नही तैयार करें, हमारी नस्लें जब इल्म से मज़बूत होंगी तो बेहतर फैसले लेंगी और उनका मुस्तकबिल भी बेहतरीन होगा। फाऊंडेशन के संरक्षक जनाब फैसल रिज़वी का कहना है जिस एहतराम से हमने एक दूसरे को नियाज़ के लंगर खिलाए हैं उसी एहतराम से इल्म के तालीम के लंगर भी कराएं, ये हमारे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। उम्मीद है हम इस कलम के लंगर को इसी तरह जारी रखेंगे और सभी के दिलों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने की हरसंभव कोशिश करेंगे। फैसल रिज़वी ने ये भी बताया की फाउंडेशन का ये लंगर किसी एक धर्म विशेष के लिए नही है बल्कि पूरी मानव जाति के लिए है। ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन का ये संदेश सभी धर्म जाति के लिए है। आज कलम व किताब का तोहफा पाकर बच्चे खुश हुए तो वहीं बुजुर्गों ने भी इस मुहिम को देख कर खूब दुआएं दी जो हमारे लिए किसी बड़े इनाम से कम नहीं है, इसको हम अपनी सफलता मानते है।कलम के इस लंगर में फाउंडेशन की तरफ से सुन्नी हनफि गरीब नवाज़ कमेटी कुम्हारी के इमाम जनाब अबरार अहमद ,सदर परवेज़ अहमद अंसारी, मोहम्मद शरीफ,मोहम्मद अफजल, रियाज, कुमार साहू, ईशान साहू, इमरान रिज़वी, अजीमुल्ला, जकी भाई अली, फैजान, गुलाम, शाहबाज, जहांगीर, सरफराज, खुर्शीद मो.शान,अय्यूब,चांद,आरिफ, नियजुद्दीन ,नसरू भाई, अब्दुल्लाह, आफताब, अयान, सल्लू,और साथियों ने कलम का लंगर तकसीम किया।
