वीर बाल दिवस समर्पित रहा गुरु गोबिंद सिंह जी और साहिबजादों को,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनोरा का आयोजन,

देश धर्म की रक्षा के खातीर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और साहिबजादों को समर्पित “वीर बाल दिवस” – 26 दिसम्बर 2023 को ,*शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनोरा* में स्टाफ एवं बालक बालिकाओं की उपस्थिति में वीर बालकों की शौर्य गाथा को वीडियो के माध्यम से दिखाकर सुनाया गया इस अवसर पर शाला की प्राचार्य श्रीमती नीलिमा गजपाल, कक्षा नवी से लेकर 12वीं के विद्यार्थी ,एवं स्टाफ श्रीमती श्वेता सिंह , श्रीमती चित्ररेखा ठाकुर, श्रीमती स्मृति नायक, श्रीमती प्रियंका खापर्डे, श्रीमती सोमा सरकार,सुश्री प्रीति ताम्रकार, श्री मती अपर्णा तिवारी,श्रीमती माला साहू ,श्री सत्येंद्र शर्मा, श्री राज किशोर टंडन आदि भी उपस्थित रहे। कक्षा दसवीं की विद्यार्थी निकिता साहू और कु विद्या ने बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह जी के जीवन से जुड़ी हुई देशभक्ति अपने धर्म की प्रति आस्था के वृत्तांत को सुना कर उपस्थित विद्यार्थियों को प्रेरित किया आज के वीर बाल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं और किशोरो को राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान एवं मूल्यों को स्थापित करना और सुदृढ बनाना है।कक्षा ग्यारहवीं की सीता साहू एवं कक्षा नवी की रेशमा देश लहरे के द्वारा वीर बालकों का सुंदर स्केच भी बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *