पाटन,, पूर्व प्रधान मंत्री ,भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर नगर के एडिटोरियम में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करते उनका स्मरण कर उन्हें नमन किया जिसमे भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भाजपा मध्य मंडल खेमलाल साहु, नगर भाजपा अध्यक्ष होरी लाल देवांगन, बाबा वर्मा, भाजपा मध्य मंडल महामंत्री हरिशंकर साहु, भास्कर सावर्णी, शिक्षक ललित बिजौरा ने अपने अपने विचार व्यक्त किया जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने अटल जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत रत्न अटल जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे अपने विचारों,सिद्धांतो के प्रति जीवन पर्यन्त अटल रहे, जब देश की आर्थिक स्थिति ठीक नही थी उस समय उन्होंने प्रधानमंत्री का पद सम्हाला था उस समय पोखरण में परमाणु विस्फोट करके पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया था जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक अपने सफर में देश के लिए बेहतर कार्य किया तभी तो उन्हे भारत रत्न से सम्मानित किया गया ,,भाजपा मंडल अध्यक्ष खेम लाल साहु ने अटल जी को भारत देश का अनमोल रतन बताते हुए कहा कि वे एक बार फिर से अपने जीवन काल में एक बार फिर से प्रधानमंत्री बन जाते तो भारत देश अभी विश्व गुरु बन जाता,पूर्व शिक्षक भास्कर स्वर्णि ने कहा की अटल जी कवि लेखक चिंतक, राजनीतिज्ञ थे,वे देश के लिए हमेशा बेहतर कार्य करने की सोच रखते थे तभी तो उनके प्रधानमंत्रित्व में देश दुनिया में बेहतर प्रदर्शन किया था शिक्षक ललित बीजोरा ने अपने संबोधन में अटल जी के व्यक्तित्व पर कई छत्तीसगढ़ी कविताएं पढ़ी श्री बिजौर ने पढ़ा किकरिन पोखरण मा अटल, जभे परमाणु जाँच |**मान बढ़ाइन देश के, नइ आवन दिन आँच ||*युद्ध कारगिल जीत के, रखिन हिन्द के मान |**हमर तिरंगा चूम के, लहराइन बड़ शान ||*पढ़ कर श्रद्धांजलि अर्पित किया,,नगर पंचायत में नेता प्रतिपक्ष योगेश भाले ने उपस्थित आम जनों को सुशासन संकल्प की शपथ दिलाई,,विचार गोष्ठी का संचालन नगर पंचायत के सी एम ओ योगेश्वर उपाध्याय ने किया, आभार प्रदर्शन नगर पंचायत के इंजीनियर जयंत शर्मा ने किया,,इस अवसर पर दामोदर चक्रधारी, दिनेश मिश्रा, निशा सोनी, ममता शर्मा, सागर सोनी,केवल देवांगन के अलावा अन्य उपस्थित रहे
