उतई।ग्रामीण सतनामी समाज ग्राम करगाडीह द्वारा परम पूज्य गुरुघासीदास की 267 वी जयंती समारोह का आयोजन 28 दिसंबर को दोपहर प्रभात फेरी पंथी नृत्य के साथ,शाम 4 बजे ध्वजारोहण ,अतिथि आगमन स्वागत समारोह होगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर होंगे। अध्यक्षता पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे।विशेष अतिथि जनपद पंचायत दुर्ग अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख,जिला पंचायत सभापति योगिता चंद्राकर,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ जनपद सभापति राकेश हिरवानी उतई भाजपा मण्डल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा समाजसेवी धर्मेंद्र बंजारे सरपंच करगाडीह घनश्याम गजपाल यादव समाज अध्यज्ञ टीकम यादव साहू समाज अध्यक्ष किशोर साहू मेहर समाज अध्यक्ष सुरेश बघेल होंगे।ग्रामीण सतनामी समाज अध्यक्ष मनीष सोनवानी ने बताया की ग्रामीणों के मनोरंजन के लिए रात्रिकालीन छत्तीसगढ़ी नाच डाकू भवानी सिंह ग्राम रणचिरई वालो का रखा गया है।
करगाडीह में 28 दिसंबर को मनाई जाएगी गुरु घासीदास जयंती समारोह
