अयोध्या से आए राम अक्षत कलश शोभा यात्रा में उमड़ी भीड़,, कलश को सिर में धारण करने रहे आतुर

पाटन,, राम जन्म भूमि अयोध्या से राम अक्षत कलश का आगमन हुआ है जिसे नगर के प्राचीन राम मंदिर में स्थापना किया गया है जिसे आज 22 दिसंबर को नगर के 15 वार्ड एवम 20 ग्रामीण प्रखंडों में वितरण करने के पूर्व नगर में धुमाल बाजा,भजन कीर्तन के साथ शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए शोभा यात्रा राम मंदिर से महामाया मंदिर ,

शीतला मंदिर, होते हुए मां दुर्गा मंदिर में अक्षत कलश के वितरण पश्चात शोभा यात्रा का समापन हुआ ,उसके बाद मां चंडी मंदिर में राम भक्त टोली की बैठक हुई जिसमें वार्ड नंबर 7 में टोली का गठन किया गया , शोभा यात्रा के पूर्व राम मंदिर में भगवान राम सीता एवम सभी 36 अक्षत कलशो की विधि विधान से पूजा किया गया ,,शोभा यात्रा में पाटन नगर ,तरीघाट,सोनपुर, तर्रा, लोहरसी,अम्लेश्वर, पाहंदा, फुंडा,केसरा,भांसूली के राम भक्त ने हिस्सा लिया,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *