59 वेंडिग जोन का निर्माण अब तक क्यों नही हुआ, अधिकारी जवाब दें।**विकसित भारत संकल्प शिविर में स्वीकृत प्रधानमंत्री स्वनिधि लोन के हितग्राही कंहा ठेला लगायेंगे,**टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक जल्द करवायी जावे :- मीनल चौबे

रायपुर,, नगर निगम मुख्यालय में नेताप्रतिपक्ष मीनल चौबे ने नगर निवेश के अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें पत्र सौंप कर पूछा कि इतने दिनों तक वेंडिंग जोन का निर्माण क्यों नही हुआ। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत खोमचे वाले, ठेलेवाले और रेहड़ी वालों को लोन की राशि उपलब्ध करायी गई है जिसके लिए शहर भर में टाउन वेंडिंग कमेटी के माध्यम से दस जोन में 59 स्थानों को वेंडिंग जोन के लिए चिन्हित किया गया है। जिसमें 14 प्रक्षेत्रों को वेंडिंग क्षेत्र में निर्धारित करने का आदेश आयुक्त महोदय के द्वारा दिनांक 18.10.2022 को कर दिया गया था दूसरे आदेश में 13 क्षेत्रों को वेंडिंग प्रक्षेत्र निर्धारित करने का आदेश दिनांक 28.12.2022 को किया गया था उसके बावजूद अधिकांश स्थानों मे शहर के गरीब ठेलेवालों एवं खोमचा वालों का व्यवस्थापन आज दिन तक नही किया गया है। विदित हो कि, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत दिसम्बर 2023 तक लगभग 15463 हितग्राहियों का लोन स्वीकृत किया गया है जिसमें से 14830 हितग्राहियों को लोन वितरित किया जा चुका है। आश्चर्य की बात है कि, इन हितग्राहियों को कंहा अपना व्यवसाय करना इसकी चिंता किसी को नही है ? केन्द्र सरकार के द्वारा आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाते हुए ठेले, खोमचे और रेहड़ी वालों को रोजगार प्रदान करने के लिए अत्यंत कम ब्याज में राशि उपलब्ध करायी जा रही है और स्थानीय निकाय वेंडिंग जोन बनाने में लापरवाह है। लगभग 2 वर्षो से टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक नही हुई है नेताप्रतिपक्ष मीनल चौबे ने अधिकारियों से कहा है कि जल्द से जल्द टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक बुलाई जावें ताकि शहर को सुव्यवस्थित एवं सुन्दर बनाने के लिए आवश्यक प्रयास किये जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *