डुंडेरा में गुरु घासीदास जयंती 18 दिसंबर को…होगी पंथी एवं छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

उतई। ग्राम डुंडेरा में सतनामी समाज शास्त्री चौक द्वारा बाबा गुरु घासीदास जयंती का आयोजन 18 दिसम्बर को किया गया है।जयंती कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व गृह व कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे व विशिष्ठ अतिथि में रूप में नगर निगम रिसाली के महापौर शशि सिन्हा, पीसीसी महामंत्री जितेंद्र साहू,श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष केशव बंटी हरमुख,नगर निगम रिसाली के सभापति केशव बंछोर,समाजसेवी दिवाकर गायकवाड़ शामिल होंगे।आयोजन के संबंध में अध्यक्ष कीर्तन कोसरे एवँ तरुण बंजारे ने बताया की शास्त्री चौक डुंडेरा में 18 दिसम्बर गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर ग्राम गबदी के पंथी पार्टी के साथ पालो चढ़ाव का कार्यक्रम होगा एवँ रात्रिकालीन आकर्षण में विजय चंद्राकर कृत छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच ”तिहार” धमतरी की रंगारंग प्रस्तुति होगी।आयोजको ने उक्त समारोह में ग्राम सहित आसपास के लोगो को शामिल होने अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *