- 12 जनवरी को होगा तहसील स्तरीय युवा महोत्सव
- आयोजन की प्रारम्भिक तैयारी को लेकर तहसील साहू संघ पाटन कार्यकारिणी का हुआ बैठक

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन की कार्यकारणी बैठक रविवार को साहू सदन पाटन में आयोजित किया गया। बैठक की शुरुवात भक्त माता कर्मा एवं श्री कृष्ण की पूजा आरती के साथ हुआ।
बैठक में ग्राम पतोरा में 20 एवं 21 अप्रेल को आयोजित की जाने तहसील स्तरीय कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह के आयोजन की तैयारी पर चर्चा की गई। गौरतलब हो कि तहसील साहू संघ पाटन द्वारा विगत 20 वर्षों से सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया जा रहा है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष अश्वनी साहू ने कहा सामुहिक आदर्श विवाह की तैयारी एवं विवाह योग्य जोड़ा का पंजीयन के लिये सभी अपने स्तर पर जुट जाये। तहसील अध्यक्ष दिनेश साहू ने कहा स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के दिन युवा सम्मेलन का आयोजन समाज के युवाओं को समाज के मुख्यधारा में जोड़ने का प्रयास है। तहसील साहू संघ पाटन द्वारा सामूहिक आदर्श विवाह के माध्यम से लोगों को फिजूलखर्ची से बचने का संदेश देने का काम कर रहे है।
बैठक का संचालन तहसील महासचिव खेमलाल साहू एवं आभार प्रदर्शन डॉ गुलाब साहू ने किया। इस मौके पर सामूहिक आदर्श विवाह के आयोजन को लेकर सभी स्थानीय इकाई के पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे।
मौके पर प्रमुख रूप से गंगादीन साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,मोहन साहू, श्रीमती सरिता साहू,कमलेश्वरी साहू,किशोर साहू,किशन हिरवानी, डॉ सुरेश साहू,डॉ डोमन लाल साहू,टीकाराम साहू,गोपेश साहू,हरिशंकर साहू,ओमप्रकाश साहू,प्रेमलता साहू,सुकदेव साहू,शशिभूषण साहू,संजू साहू,रघुनंदन साहू,दिलीप साहू,शुकेश्वर साहू,रूपेंद्र साहू,राजू साहू, सहित अन्य उपस्थित थे।
