विधायक से मिले जिला आवास मित्र के सदस्य।

खबर हेमंत तिवारी

राजिम/ बीते शनिवार को गरियाबंद जिले के 25 आवास मित्रों ने नव निर्वाचित विधायक रोहित साहू से मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही जिले के आवास मित्रों ने एक बार फिर 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण की घोषणा के बाद । उसके क्रियान्वयन के लिए पूर्व की भांति उनके द्वारा आवास निर्माण में आवास।मित्रो की नियुक्ति को लेकर ज्ञापन सौपा आवास मित्रों में बताया कि बीते भाजपा सरकार में वह लोग आवास योजना में सुचारू रूप से शासन के मंशा अनुरूप आवास मित्र के रूप में कार्य किए हैं परंतु 31 अगस्त 2019 को प्रदेश के लगभग 4000 आवास मित्रों को कांग्रेस सरकार ने बनने के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जबकि वह आवास निर्माण में क्रियान्वयन में दक्ष थे। अब जब फिर पुनः प्रदेश भाजपा की सरकार बनी है और पूरे प्रदेश में 18 लाख आवास देने की घोषणा किया है उसमें हम लोगों की आशा जग गई है इसलिए हम लोग आवास मित्रों की नियुक्ति को पूर्व की भांति किया जाए इसलिए विधायक महोदय राजिम के माध्यम से सरकार तक यह बहुत पहुंचने के लिए एकत्रित होकर ज्ञापन सौंपा है।आवास मित्रों ने या ज्ञापन खिलेश्वर साहू (तौरेंगा)के नेतृत्व में विधायक राजिम रोहित साहू को दिय जिसमे गरियाबंद जिले के 25 आवास मित्र शामिल रहे और आवास मित्रों को पूर्व की भांति बहाल करने की निवेदन किए जिसमे खिलेश्वर साहू,दयालु साहू ,भूपेंद्र कंवर ,रूपेश कुमार,दूरपत सोनवानी,उमेश,कौशल,राधे,रामेश्वर,शेखचंद,सागर,डेमन,सुकालु नीलमणि, लिलेस्वर,राजेंद्र,कोमल साहू,साहित छुरा,फिंगेस्वर ,मैनपुर गरियाबंद देवभोग के आवास मित्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *