उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक ललित चंद्राकर नेवई पारा उतई के हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस पर पहुंच कर पूजा अर्चना किया, तदपश्चात नगरवासियों ने उनका अभिनंदन किया।मंदिर में विशेष रूप से पूजा अर्चना नगर पुरोहित पंडित उमाशंकर अवस्थी व पंडित अरविंद शर्मा द्वारा किया गया।पूजा अर्चना के बाद यज्ञ हवन, आरती के बाद मंदिर समिति के आयोजकों द्वारा भंडारा के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया।इस दौरान पार्षद सरस्वती साहू नरेंद्र साहू आशीष साहू रोहित साहू भीमसेन सिन्हा सोनू राजपूत हुबलाल चंद्राकर चंदू देवांगन लक्ष्मी नारायण साहू गिरीश शर्मा डॉ अश्वनी चंद्राकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गौरी चंद्राकर देवेंद्र राजपूत हुकुम साहू लोकेंद्र साहू सहित नेवई पारा की महिलाए,पुरुष,युवा वर्ग बड़ी संख्या में मौजूद थे।
उतई में नवनिर्वाचित विधायक ललित चंद्राकर का हुआ नागरिक अभिनंदन
