दाऊ उत्तम साव महाविद्यालय मचांदूर में संविधान के महत्व पर व्याख्यान का आयोजन हुआ

उतई ।दाऊ उत्तम साव शासकीय महाविद्यालय मचांदुर में संविधान दिवस के अवसर पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं “संविधान के महत्व” पर व्याख्यान का आयोजन एन एस एस एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ नीरजा रानी पाठक ने कहा कि संविधान में न केवल भारत के गौरवपूर्ण अतीत की आत्मा सुरक्षित है साथ ही भविष्य की चुनौतियों से निपटने वाली दूरदर्शिता भी संकलित है। उन्होंने बताया कि संविधान में अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का पाठ अनिवार्य रूप से समाविष्ट है। आइक्यूएसी प्रभारी डॉ अंबरीश त्रिपाठी ने संविधान बनने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उसमे वर्णित प्रमुख प्रावधानों का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि संविधान एक नागरिक के तौर पर स्वयं की उन्नति के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के उत्कर्ष की समुचित रूपरेखा प्रस्तुत करता है। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री विकास कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में डॉ संगीता मेहुरिया, डॉ कल्याणी, श्री मुकेश सिंहा, जागृति चंद्राकर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *