दुर्ग. रिश्ता तय होने के बाद 26 वर्षीय युवती के साथ 7 साल तक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने के मामले में मोहन नगर पुलिस ने सपन मेतलील के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के तहत अपराध दर्ज किया है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे न्यायायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पीडि़त युवती ने पुलिस को बताया कि सपन के परिवार वाले 10 जनवरी 2013 को उसके निवास में पहुंचे थे। तब पूरा परिवार जल्द शादी करने की बात कही। शगून के रुप में कुछ पैसे भी दिए। इसके बाद सपन मेलजोल करने लगा। वह यह कहकर विश्वास में लिया कि जल्द ही शादी हो जाएगी इसके बाद वे एक साथ रहेंगे। युवक की बातों में आने के बाद वह भी साथ में घुमने फिरने लगी। इसी बीच सपन उसके साथ संबंध बनाना शुरू किया। यह सिलसिला मार्च 2020 तक चला। इसके बाद जब युवती ने शादी करने दबाव बनाया तो सपन इंकार करने लगा। फोन उठाना भी बंद कर दिया।
पीडि़त युवती ने पुलिस को जानकारी दी है कि सपन ने उसके साथ छल किया है। उसे कुछ दिन पहले मालूम हुआ कि सपन का प्रेम प्रसंग अन्य लड़की के साथ चल रहा है। इसके बाद ही उसने विवाह करने के लिए दबाव बनाया था, लेकिन सपन ने साफ कह दिया कि वह उसके साथ शादी नहीं कर सकता।
