समाज कल्याण विभाग के सचिव ने पाटन में विभाग के योजनाओं की समीक्षा किया

पाटन–महिला एव बाल विकासः एव समाज कल्याण विभाग सेक्रेटरी आर प्रसन्ना के द्वारा जामगांव एम परियोजना अंतर्गत अमलेश्वर के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 औऱ सांकरा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक ।के वेदान्ता के द्वारा किए जा रहे कार्यो का अवलोकन किया गया।साथ ही कार्यकर्ता द्वारा मोबाइल से किये जा रहे ग्रोथ मॉनिटरिंग एवम अन्य एप्लीकेशन का अवलोकन किया गया। ततपश्चात पाटन विश्रामगृह में महिला बाल विकास जिला कार्यक्रम अधिकारी ,पाटन के दोनों परियोजना के परियोजना अधिकारी और समाज कल्याण सहायक संचालक के साथ विभागीय समीक्षा बैठक कर विभागीय कार्यों जानकारी ली गई।इसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन और एन आरसी का निरीक्षण किया ,सचिव के निरीक्षण के दौरान विभाग केजामगांव एम परियोजना अधिकारी जितेंद्र साव, पाटन परियोजना अधिकारी सुमित गण्टेच एव ब्लाक मेडिकल अधिकारी डॉ आशीष शर्मा उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *