पाटन. कोरोना संक्रमन अब धीरे धीरे गावों में भी अपना पैर पसार रहा है। बुधवार को पाटन ब्लॉक के ग्राम धूमा में भी एक कोरोना पाजेटिव युवक मिला है। युवक नगर निगम रिसाली में सफाई कर्मी का काम।करता है। युवक के सम्पर्क में आने वाले लोगो के बारे में पता कि जा रही है। स्वास्थ्य विभाग सहित तहसीलदार, एवं अन्य विभाग के लोग ग्राम धूमा पहुंच कर युवक के प्राथमिक कांटेक्ट में आये लोगो के बारे में खोजबीन कर रहे हैं।
