विगत 10 वर्षों से से लोगो ठगी करने वाला आरोपी चढ़ा पाटन पुलिस के हत्थे

पाटन। विगत 10 वर्षों से लोगो के साथ ठगी करने वाला आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है ।।आज सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी को निज निवास से पाटन पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है ।।
पाटन के थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लंबित थाना पाटन का स्थाई वारंटी सुभाष देवांगन पिता हुकुमचंद देवांगन निवासी पाटन के खिलाफ 6 वारंट है जिसमें अभी चेक बाउंन्स होने की ओर ठगी करने का मामला है जिस पर पतासाजी की गई और 10 वर्षो से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
आरोपी के विरुद्ध प्रार्थी चतुर सिंह ,विक्रम सिंह, विनोद कुमार साहू और कई लोगों द्वारा चेक बाउंस के मामले में प्रकरण लंबित था जिसमें माननीय न्यायालय दुर्ग एवं पाटन द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था आरोपी सुभाष देवांगन कई वर्षों से पुलिस को चकमा देकर इधर-उधर फरार था जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री अजय यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं एसडीओपी पाटनश्री आकाश राव के निदेशक एवं कुशल मार्गदर्शन में थाना पाटन पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपी के विरुद्ध 6 स्थाई वारंट तामील किया गया ।।
इस कार्य मे थाना प्रभारी शिवानद तिवारी आरक्षक होमन साहू महेंद्र बंजारे दीपक गोस्वामी तुषार वर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *