Cricket World Cup 2023: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को दी 243 रनों से करारी मात

भारत ने जारी ICC Cricket World Cup 2023 में ईडन गार्डंस में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 327 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 27.1 ओवर में 83 रन बनाकर आल आऊट हो गई।

भारत के रन मशीन विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 49वां शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अफ्रीकी टीम के खिलाफ यादगार पारी खेली। कोहली ने रविवार (पांच नवंबर) को वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने 35वें जन्मदिन पर यह उपलब्धि हासिल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *