डी. शैलवी ने अंतर्राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार


दुर्ग। देश राग अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में नयनिका कासलीवाल (राखी रॉय की शिष्या) की शिष्या डी. शैलवी ने एकल नृत्य में प्रथम प्राप्त की है वहीं आइडा राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता के एकल नृत्य प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही। डी. शैलवी ,डॉ. अंजन कुमार एवं डी. उमा महेश्वरी की पुत्री है। तथा एमजीएम स्कूल, सेक्टर-6 में क्लास वन की छात्रा है। जो तीन वर्ष की आयु से अपनी गुरु नयनिका कासलीवाल से निरंतर प्रशिक्षण ग्रहण कर रही है। अपनी गुरु के कुशल मार्गदर्शन में बहुत कम उम्र में डी. शैलवी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *