भाजपा शासनकाल में जो काम 15 साल में नहीं हुआ वह कोरोना काल होने के बाद भी पांच साल में हो गया
छत्तीसगढ के विकास के लिए कांग्रेस को वोट देना जरुरी है
पाटन। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के निर्देशानुसार 01 नवंबर को पाहन्दा, मगरघटा,भोथली, जमराव,महुदा में आगामी विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के प्रचार प्रसार कार्यक्रम बतौर सभा के रूप में किया गया जहां मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओ के बारे में विस्तृत जानकारी देकर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील किया गया।
कार्यक्रम में वक्तागण अश्वनी साहू, संजय यदु,श्रीमती जयश्री वर्मा, अजय सिंगोर, खिलेश मारकंडे,संतोषी तिवारी, सुमित चंद्राकर,सामूहिक रूप से संबोधित करते हुए कहा की राज्य की भुपेश सरकार किसानों,मजदूरों,आदिवासियों,और पिछड़े वर्गो का सरकार है 2018 में कांग्रेस की भुपेश सरकार बनते ही सर्वप्रथम सरकार ने किसानों के हित में कर्जमाफ़ी का फैसला लेकर सभी किसानों को कर्जमुक्त कर दिया और धान का समर्थन मूल्य पूरे देश भर मे सबसे ज्यादा देने का काम किया है,साथ ही प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने का काम राज्य की भूपेश सरकार कर रही ,छत्तीसगढ़ के भूमिहीन मजदूरों को भी देखते हुए भूमिहीन न्याय योजना प्रारंभ कर सभी के खाते में प्रतिवर्ष 7000 रुपए डालने का काम भूपेश सरकार ने किया है छत्तीसगढ़ के रीति संस्कृति परंपरा को आगे बढ़ाने का काम भूपेश सरकार में हुआ है। जो काम भाजपा के 15 साल में नही हो पाया वह कोरोना काल के विषम परिस्थिति के बाद भी 5 साल में भूपेश बघेल के सरकार में हुआ है राज्य सरकार बच्चे, बुढ़े, नौजवान ,महिला,पुरुष सभी वर्गो के लिए अनेकानेक योजनाएं लाए है।
