सुनील नामदेव बेमेतरा* राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज बेमेतरा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने का शपथ लिए। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं डीएसपी राजेश कुमार झा ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में अधिकारियों/कर्मचारियों को शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि ‘‘…मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करुंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं. जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल, की उनकी दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका । मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं’’। इस दौरान उप निरीक्षक बल्लूराम सोरी, स्टेनो सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, सउनि (अ) संतोष सोनवानी, सउनि (अ) दीपक गर्जेवाल, सउनि (अ) लुमेश देवांगन, सउनि (अ) प्रवीण लोहले, सउनि (अ) महेन्द्र भुआर्य, सउनि विष्णु सप्रे, सउनि दिलीप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई
