नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, विशाल रैली निकाल कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

गरियाबंद@लोकेश्वर सिन्हा । नामांकन के अंतिम दिन जिले से कांग्रेस के राजिम एवं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के दोनों प्रत्याशी अमितेश शुक्ला और जनक राम ध्रुव ने बाजे गाजे के साथ विशाल रैली निकाल अपना नामांकन भरा। अमितेश शुक्ला ने राजिम विधानसभा और जनकराम ध्रुव ने बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान प्रमुख रूप से कांग्रेस नेता नंद कुमार साय भी मौजूद थे। 

नामांकन के पहले कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों ने गांधी मैदान में आम सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजिम विधायक अमितेश शुक्ला ने कांग्रेस सरकार का बखान करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अमितेश ने कहा की भूपेश सरकार ने 5 साल गरीब, किसानो, भूमिहीन किसानों के लिए काम किया। योजना बनाकर उन्हें लाभान्वित किया। सिंचाई की सुविधा दी। प्रदेश का चुहुमुखी विकास किया। लेकिन हमे भाजपा से सतर्क रहना है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग बरगलाने आयेंगे। उन्होंने लोगे से कहा की आप भूपेश बघेल पर भरोसा रखे। भाजपा के झांसे में न आए। इस चुनाव में मैं नही मेरे राजिम विधानसभा के एक एक कार्यकर्ता चुनाव लड़ेगा। 

15 साल सूखा खत्म होगा – जनक राम ध्रुव

सभा में बिंद्रानवागढ़ प्रत्याशी जनक राम ध्रुव ने कहा कि बिंद्रानवागढ़ से अब 15 साल का सूखा खत्म करना है। 15 साल प्रदेश में भय भ्रष्टचार का आतंक था जिसे कांग्रेस सरकार ने खतम किया। भूपेश सरकार ने पांच साल में किसान मजदूर, महिला, युवा हर वर्ग के लिए काम किया। बेहतर योजना बनकर देश के सर्वोच्च शिखर में ले गए। भाजपा के 15 साल का कांग्रेस के पांच सालो से जवाब देना है। आज छत्तीसगढ़ देश में विकास का माडल बना हुआ है। यही विकास बिंद्रानवागढ़ में भी करना है। 

इधर, सभा के बाद कांग्रेस ने गांधी मैदान से कलेक्ट्रेट तक विशाल रैली निकाली। जिसमे कांग्रेस के दोनो प्रत्याशी अमितेश शुक्ला और जनक राम ध्रुव खुली जीप में सवार होकर निकले। इसमें साथ जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम भी शामिल हुए। सभा का संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष भाव सिंह साहू ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से  शबीर मुर्तुजा खान, नरेंद्र देवांगन, राम कुमार वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुष्पा साहू, सन्नी मेमन, युगल पांडेय, प्रेम सोनवानी, हाफिज खान, समद खान, मक्कू दीक्षित, हरमेश चावड़ा, विकास तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *