पाटन। नगर पंचायत के खोरपा वार्ड दो दिन से हो रही बारिश से पूरी तरह जलमग्न हो गया है। एक दर्जन से अधिक घरों में पानी भर गया है। जिनके घर मे पानी भर गया है वो रात भर अपने घरों से पानी निकलते रहे। खोरपा वार्ड के लोगो ने बताया कि पानी अभी भी भरा हुआ है। कभी भी घर ढह सकता है।
नपा के वार्ड खोरपा में पानी जमा घरों में प्रवेश किया
36 घण्टे से अधिक समय से हो रही बारिश के कारण जन जीवन प्रभावित हो गया है । खेतों में पानी भर गया है। इसके अलावा नगर पंचायत में भी कई स्थानों में निकासी की उचित व्यवस्था नही होने के कारण पानी जमा हो रहा है। नगर के वार्ड खोरपा में भी यही स्थिति है नगर का आखरी छोर पड़ने के कारण पानी जमा हो रहा है जिससे वार्ड वासियों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है,जिससे लोग परेशान हो रहे है । वार्ड पार्षद लीलाधर वर्मा ने नगर प्रशासन को इस स्थिति की जानकारी दी है। उसके बाद नगर प्रशासन पानी निकासी की व्यवस्था में लगे है। खोरपा के तिलक यादव का कोठार, पुनाराम कोसे, रामबती कोसे, नारायण कोसे, प्रहलाद घिवलहरा सहित दर्जनों घरों में पानी भर गया है।

पार्षद लीलाधर वर्मा ने कहा कि पहले नाली निजी जमीन से होकर जाता था जिससे पानी निकासी होता था। लेकिन निजी जमीन मालिक ओमप्रकाश बंछोर ने नाली पर मिट्टी डलवाने से निकासी अवरोध हुआ । नगर पंचायत द्वारा दो साल पहले वार्ड 13 में उपाध्यक्ष केशव बंछोर व्दारा आर सी सी नाली बनाया है जो कि सही लेबल से नही बना है। निर्माण कार्य के समय गांव वालों व वार्ड 14 के पार्षद व्दारा आपत्ति करने के बाद भी सही निर्माण नही किया बल्कि तत्कालीन इंजीनियर अतुल सिंह ने निर्माण में सुधार कर चेम्बर बनाने से ठीक करने की आश्वासन देकर निर्माण चलने दिया और आज मोहल्लावासी समस्या झेल रहे है ।

