छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त,नदी लाने उफान पर,जानिये 48 घंटो में कैसा रहेगा मौसम का हाल

रायपुर. प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सोमवार को रायपुर में 47 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं एक जून से अब तक 206 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। लगातार हो रही भारी बारिश से रायपुर ही नहीं, बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के नगर और ग्रामीण अंचलों में नाली-नाले उफान पर हैं। वहीं नदियों और बांधों का भी जल-स्तर बढ़ गया है। सोमवार रातभर बारिश होती रही है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक भारी बारिश को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया। इसके मद्देनजर राज्य आपदा बाढ़ नियंत्रण विभाग ने भी सभी जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष को चेतावनी भेज दी है।

(पाटन ब्लॉक के ग्राम तर्रा से भिलाई-3 मार्ग में करसा नाला के ऊपर से पानी बहते हुए)

मौसम विभाग के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने मीडिया को बताया एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर अंदरूनी ओडिशा और इसके आसपास 0.9 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक मौजूद है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण दिशा में झुका हुआ है।वहीं एक द्रोणिका उत्तर पंजाब से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तर तटीय ओडिशा तक 0.9 किलोमीटर उंचाई तक स्थित है।

कहा जा रहा है कि पूरे प्रदेश में अभी कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार 23 जून को भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *