पाटन विधानसभा से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रचंड मतों से विजयी बनाने कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

पाटन। कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को खूबचंद बघेल सभागार पाटन में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पाटन विधानसभा क्षेत्र से भूपेश बघेल को प्रचंड मतों से विजयी बनाने का संकल्प किया। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आश्वस्त किया कि आप छत्तीसगढ़ के 89 विधानसभा क्षेत्र में प्रचार अभियान को गति दीजिए। पाटन क्षेत्र में आपके द्वारा किये गए विकास कार्यों पर भरोसा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी समस्या नक्सवाद नही बल्कि कुपोषण है। 5 साल पहले हमारी सरकार बनी तब कुपोषण को दूर करने स्वास्थ्य के दिशा में काम किया गया। श्री बघेल ने कांग्रेस सरकार द्वारा 5 वर्षों में किये गए विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। पूर्व सरकार केवल 7 प्रकार के वनोपज की खरीदी कर रही थी अब 67 प्रकार के वनोपज की खरीदी हो रही है। जामगांव-एम में बन रही औषधि प्रसंस्करण केंद्र में 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।


किसानों की ऋण माफी के घोषणा किये जाने के बाद भाजपाइयों के पेट मे दर्द होना शुरू हो गया है। केंद्र सरकार उद्योगपतियों का साढ़े चौदह लाख करोड़ रुपये का लोन माफ किया है। उनको उन्हीं लोगों से वोट मांगना चाहिए। भाजपाइयों पर हमला करते हुए कहा कि पूर्व सरकार द्वारा 2 साल की बोनस नही दिया गया। हमारी सरकार केंद्र सरकार से बोनस की अनुमति के लिये पत्र भी लिखा गया है। केंद्र सरकार से अनुमति मिलते ही 2 साल का बोनस भी किसानों को मिलेगा।
छत्तीसगढ़ में धान,कोदो,कुटकी,रागी,गन्ना की खेती करना लाभदायक है उसी तरह पशुपालन को भी लाभदायक बनाना है। पशुपालन कृषि से जुड़ा हुआ है।
भाजपा झूठ बोलने में माहिर है
भाजपा कहती हमारी सरकार बनेगी तो भ्र्ष्टाचारियो को उल्टा टांग देंगे। उन्हें सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को लटकाना चाहिए। 15 साल के शासन में कई घोटाला हुआ है। कमीशनखोरी का सबसे बड़ा एजेंट रमन सिंह है। भाजपा आज तक चुनाव की घोषणा पत्र भी नही बना पाया है।
5 साल में छत्तीसगढ़ के लोगों को लगा कि हमारा मान सम्मान लौट आया है। 2018 के बाद से हमारी लुप्त हो रही संस्कृति,पर्व, तीज त्यौहार फिर से उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भाजपा केवल राम के नाम पर वोट मांगती है। हमारी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में चार जगहों पर भगवान राम की मूर्ति का स्थापना किया गया है। राम-राम जपने वाले भाजपा आज तक रामायण महोत्सव नही करवा पाए। हमारी सरकार द्वारा रामायण महोत्सव करवाया गया। जिसकी पहचान देश के साथ विदेशों तक हुआ। हमारी सरकार सभी वर्गों को जोड़कर सभी को सम्मान देने का काम कर रही है। वही भाजपा केवल लोगों को लड़ाने का काम करती है। कांग्रेस सरकार हर व्यक्ति और परिवार को जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ दिया गया है।

जब मैं चुनाव लड़ता था तब 7 हजार वोट से विजयी होता था। पिछली बार कार्यकर्ताओ ने लड़ाई लड़ा तब 27 हजार वोट से जीता था। श्री बघेल ने कार्यकर्ताओं से कहा इस लड़ाई को अब आप फिर से अपने हाथ मे लेकर दुबारा कांग्रेस की सरकार बनाकर छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा का संकल्प लेकर लोगो तक पहुंचे।
सम्मेलन को पाटन विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र साहू,पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र वर्मा,वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम तिवारी, आशीष वर्मा,रूपेंद्र शुक्ला सहित अन्य ने संबोधित किया।

मंच संचालन मंडी अध्यक्ष अश्वनी साहू ने किया।आभार प्रदर्शन राजेश ठाकुर ने किया। मौके पर प्रमुख रूप से चैतन्य बघेल,अपेक्स बैंक डायरेक्टर राकेश ठाकुर,नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप, सोहन बघेल,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू,मोनू साहू,जवाहर वर्मा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, जागेत्री साहू,देवकुमार निषाद,संतोषी तिवारी,सरजू साहू,आभाष शर्मा,कमलकिशोर वर्मा,सन्दीप कश्यप,धर्मेंद्र साहू,रोहित साहू,पालेश्वर ठाकुर,हरीश ठाकुर, किरण चंद्राकर सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *