31 लघु वनोपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी,समर्थन मूल्य की दर के लिये पढ़े पूरी खबर

कांकेर. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लघु वनोपज की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किया जा रहा है। वर्ष 2020-21 के लिए 31 प्रकार के लघु वनोपज का समर्थन मूल्य निम्नानुसार हैः-
ईमली बीज सहित 36 रूपये, महुआ बीज 29 रूपये, कालमेघ 35 रूपये, नागरमोथा, बेलगुदा और महुआ फूल सूखा 30-30 रूपये, षहद 225 रूपये, फूलझाड़ू 50 रूपये, जामुन बीज सूखा 42 रूपये, कौंच बीज 21 रूपये, धवंई फूल सूखा 37 रूपये, करंज बीज 22 रूपये, बायबडिंग 94 रूपये, आॅवला बीज रहित 52 रूपये, फूल ईमली बीज रहित 63 रूपये, साल बीज 20 रूपये, चिरौंजी गुठली 126 रूपये, हर्रा 15 रूपये, बहेड़ा 17 रूपये, पुवाड़ (चरोटा बीज) 16 रूपये, गिलोय 40 रूपये, भेलवा 9 रूपये, कुसुमी लाख 300 रूपये, रंगीनी लाख 220 रूपये, कुल्लू गोंद 125 रूपये, वन तुलसी बीज 16 रूपये, वनजीरा बीज 70 रूपये, ईमली बीज 11 रूपये, बहेड़ा कचरिया 20 रूपये, हर्रा कचरिया 25 रूपये और नीम बीज का न्यूनतम समर्थन मूल्य 27 रूपये निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *