प्रयास आवासीय विद्यालय एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा तिथि में संशोधन


कांकेर. प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा की तिथि में पुनः संशोधन किया गया है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त विवेक दलेला से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 24 जून के बजाय अब 14 जुलाई मंगलवार को 10.30 बजे से आयोजित की जायेगी। इसी प्रकार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा 16 जुलाई गुरूवार को 10.30 बजे आयोजित होगी, पूर्व में यह परीक्षा 26 जून को होना था, जिसमें संशोधन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *