त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने अपील एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त

कांकेर. त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन के लिए मतदाता सूची तैयार करने एवं पुनरीक्षित किये जाने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के.एल. चौहान द्वारा अपील अधिकारी एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किये गये है। अपर कलेक्टर को सम्पूर्ण कांकेर जिले के लिए अपील अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कांकेर को सम्पूर्ण कांकेर अनुभाग का रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार कांकेर को कांकेर तहसील के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार नरहरपुर को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र नरहरपुर, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चारामा को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सम्पूर्ण चारामा अनुभाग, तहसीलदार चारामा को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र चारामा, अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सम्पूर्ण पखांजूर अनुभाग और तहसीलदार पखांजूर को सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र पखांजूर के लिए सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *