देवरीबंगला / ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवरी की कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुई। बेठक में विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार कर भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ के राज्य सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों को आम मतदाता तक पहुंचाकर बूथ स्तर पर संगठन के कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का टिप्स दिया। बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवरसिंह निषादज ने कहा कि पुनः प्रत्याशी बनाये जाने पर शीर्ष नेतृव का आभार एवं पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से एक बार पुनः क्षेत्र का सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए चुनाव में एकजुट होकर आशीर्वाद दे। कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि किसी तरह की अफवाह से प्रत्येक कार्यकर्ताओं को सावधान रहना है तथा सरकार की उपलब्धियां को प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का प्रयास करें। उन्होंने चुनाव कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, दुर्गा ठाकुर,सुमन सोनबोईर, सुनील गोलछा, केजूराम सोनबोईर, अध्यक्ष जनपद पंचायत जागृत सोनकर, अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस प्रशांत बोकाडे, महामंत्री संजीव चौधरी, जीवन कश्यप, हेमलता साहू, ललित हिरवानी, सहित सेक्टर प्रभारी,बूथ अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनपद सदस्य,सरपंच, सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारी उपस्थित थे।
