उतई ।नगर पंचायत उतई द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने के लिए अभियान चलाए जा रहे है।नगर पंचायत उतई के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र नायक ने इस अभियान की शुरुआत कार्यालय से किया।लोकतांत्रिक परंपराओ का निर्वहन कराने कर्मचारियों,स्वच्छता दीदियों, स्व सहायता समूहों को महिलाओ को शपथ दिलाई।शपथ के माध्यम से अपना मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश लेकर आसपास के लोगो नगर के वार्डो में जाकर स्वतंत्र व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को ध्यान में रखते हुए बिना प्रलोभन में आए मताधिकार का प्रयोग करने की सीख दे रहे।नगर पंचायत के सफाई दीदी व कर्मचारियों द्वारा जहां पर जनसमुदाय की ज्यादा मौजूदगी होती है वहां जाकर लोगो को शपथ दिलाया जा रहा है।संविधान में दिए गए अधिकारो का प्रयोग करने लोगो से कहा जा रहा है।इस दौरान उप अभियंता योगेश्वर ठाकुर, अंकालु साहू बुधराम साहू हेमन साहू,लुकेश्वरी देवांगन विनोद ध्रुव डिकेश साहू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
उतई नगर में मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने चलाई जा रही है मतदाता जागरूकता अभियान
