बेटी बचाओ मंच विप्र नगर द्वारा देवी महिमा का संगीतमय आयोजन

रायपुर, आज नवरात्रि के दूसरे दिन बेटी बचाओ मंच विप्र नगर की ओर से साहू सदन मे देवी महिमा का संगीतमय आयोजन किया गया। मंच के पदाधिकारियो ने संगीतमय धुन में ढोलक, मजीरा, खंजरी के साथ टीका सहित देवी महिमा पर सुमधुर भजन प्रस्तुत किया। अंत में देवी आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा, शशि यादव, नमिता डडसेना, रश्मि कश्यप, मुन्नी साहू, गायत्री शर्मा, रमेश डडसेना, अश्वनी कश्यप, डीके साहू, श्रद्धा उपाध्याय, रिंकी हरिनखेड़े, सविता साहू, मीना साहू सहित पदाधिकारी शामिल थे। ललित मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *