शक्ति स्वरूपा नारी ही कलयुगी राक्षसों का विनाश करेगी – विजय बघेल**•भरर में विशाल महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न,

,पाटन / प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के आदेशानुसार एवं महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीमती दिव्या कलिहारी के नेतृत्व में विधानसभा स्तरीय विशाल महिला सम्मेलन कार्यक्रम भरर में आयोजित किया गया ! जिसमें विधानसभा के चारों मण्डल से सैकड़ों महिला उपस्थित हुऐ!कार्यक्रम की शुभारम्भ जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया!कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रत्याशी पाटन विधानसभा व सांसद विजय बघेल रहे! विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र वर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग,शीतल नायक प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा,आयुषी पाण्डेय,हर्षा चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य,स्वाति साहू जिला प्रभारी महिला मोर्चा, मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, लोकमनी चंद्राकर, खेमलाल साहू,राजू

निषाद,दिलीप साहू,जागेश्वर शुक्ला,खेमलाल देशलहरे, रोहित साहू, रूपसिंह सिन्हा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ!भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा जैसे राक्षसों का नास करने मातृ स्वरूपा, शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा ने अवतार लेकर असुरों का संहार किया वैसे ही राज्य के कांग्रेस सरकार को यहाँ उपस्थित नारी शक्ति उखाड़ कर फेकेगी और राज्य में भाजपा की सरकार बनायेगी!नारी शक्ति जन जागृति लाने वाले, सुश्री अमृता बारले के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रधांजलि दिया!उनके किये कार्यों को याद करते हुऐ कहा सुश्री अमृता बारले महिला उत्थान की दिशा में अनेक सराहनीय कार्य किये!कितने ही बाल विवाह को रोके! महिला पंथी नृत्य,लोकसंगीत, लोककला के माध्यम से नारी शक्ति, जन जागृति लाने का कार्य किये,ऐसे नारी शक्ति को वंदन करता हुँ!आगे श्री बघेल ने राज्य सरकार के

नाकामी को गिना! एक ओर यहाँ की राज्य सरकार ने पूर्ण शराब बंदी करने का वादा किया था,जिसे 58महीने के बाद भी पूरा नही किया! माता बहने को छलने का कार्य किया!आज यंहा की जनता पछता रही है! लोग भय और दहशत की जिंदगी जीने के लिये मजबूर है, आम जन को डरा धमका रही है! ऐसे भ्रष्टाचारी राज्य के कांग्रेस सरकार को यंहा से उखाड़ फेंकनी है!जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा देश के प्रधानमंत्री ने माता बहन के लिये इज्जत घर बनाने का काम किया! मातृ शक्ति के लिये रसोई गैस के आबंटन किया ! देश के सभी महिलाओं की मान सम्मान का चिंतन किया!प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से गरीब आदमी के लिये आवास बनाने का काम किया है! राज्य के कांग्रेस सरकार छलने का काम किया है! विशाल महिला सम्मेलन में हर्षा चंद्राकर, दिलीप साहू, शीतल नायक, दिव्या कलिहारी सहित अतिथियों ने भी उद्बोधन दिया!*सम्मेलन में हुऐ विविध कार्यक्रम,,*कार्यक्रम में उमरपोटी की महिलाओं सुन्दर प्रहंसन के माध्यम से बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ का मंचन किया! साथ ही अनेक बच्चों के द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी गई!मंच का संचालन जिला महामंत्री गायत्री वर्मा ने किया!ईस अवसर पर महिला मोर्चा शैलेन्द्री मंडावी,निशा सोनी, गायत्री साहू जी,इंद्रा कोसरिया,जिला महामंत्री गायत्री वर्मा,जयश्री राजपूत, चंद्रिका साहू,झरना साहू,खेमिन साहू,रानी बंछोर,सीता देवांगन, दिनेश साहू,संजय बघेल,अजय बघेल,नरेश केला, नारद साहू,रवि सिन्हा, निक्की भाले,पोषण वर्मा, महेंद्र वैष्णव,राजा पाठक,हरिशंकर साहू,विनय चंद्राकर,संजय चंद्राकर, पोशुराम निर्मलकर, शरद बघेल,मनहरण साहू, देवेंद्र चंदेल, आशीष शर्मा,शुभम शर्मा,कुणाल शर्मा, लोकेश साहू,राजेश वर्मा,हितेश,अरुण चंद्राकर, चंदन धीवर, चंदू राम साहू, केशव राम साहू, सरोज साहू, माखन साहू, बिष्णु राम साहू, चुनु राम, गोवर्धन साहू, दिनेश नागरिया, ललित पटवा, शंकर लाल साहू, दसरु राम,चमेली बाई चंद्राकर, अनीता कौशिक, सुमन साहू, मिथलेश साहू,जालिराम साहू,दानेश्वर वर्मा,नितीश तिवारी,सियाराम चंद्राकर,सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *