पाटन–जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग प्रवास सिंह बघेल के निर्देशानुसार सत्र 2020-21 में अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा प1से8तक के लिए शाला प्रवेश 16जून से प्रारम्भ किया जा रहा है। शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बालक पाटन में कक्षाएं सुबह 8से12बजे तक प्रथम पाली में संचालित किए जाएंगे। अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश निशुल्क लिया जाएगा इसके लिए16जून से 22जून तक प्रवेश फार्म का वितरण शासकीय प्राथमिक शाला पाटन /थाना के पीछे /में समय11से2बजे तक वितरण किया जायेगा। 25जून तक फार्म जमा किया जा सकता है।शासन के निर्देशानुसार अभी कक्षाओं में 40-40बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।विगत हो कि पिछले दो सालों से पाटन में अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा 1,2एवम्6,7संचालित हो रही है।इस साल कक्षा 3,4,5और 8 संचालित किया जा रहा है। प्रत्येक कक्षाओं में प्रवेश के लिए निम्न सीट निर्धारित है।कक्षा1में
40,कक्षा2में23,कक्षा 3में 25कक्षा4में 40कक्षा5में40,कक्षा6में 40,कक्षा7में 19,कक्षा8में40बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा।कक्षा1से5तक अधिक बच्चे होने की स्थिति में ड्रा निकालकर चयन किया जायेगा।संकुल शैक्षिक समन्वयक जैनेन्द्र कुमार गंजीर ने बताया कि हिंदी माध्यम के बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश ले सकते है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगद ल्ले ने बताया कि हिंदी माध्यम स्कूलों की तरह ही शासन की सभी योजनाओं जैसे मध्यान्ह भोजन,निशुल्क गणवेश,छात्रवृति का लाभ बच्चों को दिया जवेगा। प्राचार्य आर के चौरे ने अंचल के सभी पालको को अधिक से अधिक संख्या में शाला प्रवेश की अपील की है।
