हेमंत तिवारी की रिपोर्ट,,
पांडुका (छुरा) एक बार फिर नेक कार्य की ,, एक और कड़ी में 6 अक्टूबर को ग्राम पंचायत तौरेंगा में डॉ स्वेता संजय शर्मा जी के सौजन्य से 62 बच्चो को निशुल्क स्कूल बैग बांटा गया, एवं साथ ही साथ धर्म जागरूक अभियान एवं नशा मुक्ति अभियान के बारे में सब को बताया गया तो वही इस बारे में संजय शर्मा के द्वारा ग्राम वासियों को नशा मुक्ति का शपथ दिलाया गया। साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और ग्राम के युवाओं का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम में सरपंच ग्राम पंचायत तौरेंगा मान बाई ध्रुव, उपसरपंच झम्मन बाई साहू ,पंच वीना बाई ,सुभिया ध्रुव ,मिथलेश साहू, ऋषि कुमार ,भेवन साहु ,खिलेश्वर साहू, लोकेश यादव , किशन सेन, प्रेम लाल, गजानंद ,दिगेश्वर ,अशोक साहू धनेश्वरी ,टिकेश्वरी ,मंजू ,चंद्रिका रामहीन ,तुकेश्वरी ,चमेली श्यामबाई, कीर्ति साहू आंगन बाड़ी कार्यकर्ता , साहयिका एवं प्राथमिक शाला वा माध्यमिक शाला के शिक्षकगण भी उपस्थिति रहे !
