खबर हेमंत तिवारी राजिम(पाण्डुका)/आम आदमी पार्टी गरियाबन्द ब्लॉक के सर्किल प्रभारियों का बैठक ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण यादव की अध्यक्षता एवं राजिम विधानसभा प्रत्याशी तेजराम साहू (विद्रोही) के विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । बैठक में आम आदमी पार्टी द्वारा जारी केजरीवाल की गारंटी को जन जन घर घर तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक पश्चात प्रत्याशी के साथ गरियाबन्द शुक्रवार बाजार में दूर दराज से आये ग्रामीणों से जन सम्पर्क किया। तेजराम साहू विद्रोही जनसंपर्क के दौरान केजरीवाल की गारंटी कार्ड को जनता तक ले जा रहे हैं। जिसमें पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ के किसानों को उनके फसल का सम्मान जनक कीमत देना, दिल्ली और पंजाब की तरह हर महीने हर घर को 24 घंटे 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने, बेहतर व मुफ्त शिक्षा देने, बेहतर स्वस्थ्य व मुफ्त चिकित्सा, सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट, ठेका व अनिनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, महिलाओं के लिए सम्मान, शहीद सम्मान, भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की गारंटी है । गारंटी कार्ड में उन्ही विषयों को लाया गया है जिस पर दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार काम कर रही है। जन सम्पर्क में पांडुका ब्लॉक अध्यक्ष सेवाराम साहू, फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रसेन सिन्हा, राजा ठाकुर पूर्व जिला अध्यक्ष, पुरुषोत्तम साहू सर्किल प्रभारी बारबाहरा, घनश्याम सिन्हा सर्किल प्रभारी कुन्देल, भूषण दीवान सर्किल प्रभारी आमदी, संतोषी अग्रवाल सर्किल प्रभारी गरियाबन्द, हीराबाई तिवारी वार्ड प्रभारी, नीलिमा यदु वार्ड प्रभारी, उमेन्द्र कंवर ग्रामीण प्रभारी, किसान संगठन के सदस्यगण मदन लाल साहू, उत्तम कुमार साहू आदि उपस्थित रहे।
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने कार्यकर्ता बैठक के बाद किया जनसम्पर्क
