आज दक्षिण में आप पार्टी ने मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लिया हजारों की संख्या में केजरीवाल की गारंटी महा रैली में शामिल हुए

रायपुर। छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा केजरीवाल की गारंटी यात्रा निकाल कर दिल्ली और पंजाब की भांति छत्तीसगढ़ में भी जनहित ऐसी कार्य करने का संकल्प दोहराया है। तक पहुंचाई जा रही है। केजरीवाल की गारंटी यात्रा कटोरातालाब दुर्गा माता मंदिर से वाहन रैली के रूप में प्रस्थान हुई। पार्टी के प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि इस वाहन रैली में विशेष रूप से रायपुर पश्चिम से घोषित प्रत्याशी नंदन कुमार सिंह एवं रायपुर ग्रामीण से घोषित प्रत्याशी तरुण वैध खुली जीप में सवार थे। वाहन रैली का चौक चौराहों में आतिशबाजी व फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस रैली में प्रदेश संयुक्त सचिव मुन्ना बिसेन, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा झा, संतोष कुशवाहा, वीरेंद्र पवार, सागर क्षीरसागर, आर एस ठाकुर अधिवक्ता, एकांत अग्रवाल, किशोर सोनी, नरेंद्र ठाकुर, विनोद चंद्राकर, गोपाल शर्मा, रेखा अग्रवाल, विपिन चतुर्वेदी, राजेंद्र डागा, चित्रकांत अग्रवाल, एम एम हैदरी, महेंद्र बिसेन, परमानंद जांगड़े, कलावती मार्को, ज्योति तिवारी विजयलक्ष्मी तिवारी, शुभम तिवारी, उत्कर्ष ठाकुर, विशेष तिवारी,शामिल थे। रैली दुर्गा मंदिर पुराना राजेंद्र नगर, कटोरातालाब से प्रारंभ होकर नेताजी चौक,काली माता मंदिर, ओ सी एम चौक, नलघर चौक, छोटापारा, सिटी कोतवाली, सदर बाजार, कंकाली तालाब रोड, पुरानी बस्ती थाना, लाखे नगर, रायपुरा चौक, मैना बार से चंगोराभाटा, बाजार चौक, कुशालपुर चौक, दंतेश्वरी मंदिर, प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर 3, भाटागांव चौक नाका चौक से नहर रोड से मठपुरैना, हमर अस्पताल चौक, संतोषी नगर चौक, पचपेड़ी नाका, सिद्धार्थ चौक, हरदेव लाला चौक साहू कॉम्प्लेक्स के सामने पहुंचकर सभा के रूप में परिणित हुई। श्री विजय झा ने कहा है कि दक्षिण के मतदाता कांग्रेस और भाजपा दोनों से त्रस्त हो चुके हैं आज भी पट्टा वितरण झुनझुना पकड़ा जैसा हो रहा है मात्र 25 परसेंट नागरिकों को पट्टा मिलेगा जैसे 18 लाख बेरोजगार होते हुए मात्र एक लाख को बेरोजगारी भत्ता दिया गया है लगभग 75 परसेंट को पत्ता के लिए अपात्र घोषित कर दिया गया है इससे बड़ी बात है कि पत्ता उन्हीं को मिलेगा जो सर्व पंजी में नाम होगा 2 वर्ष पहले सरकार द्वारा सर्वे कराया गया था अनेक लोगों सर्वे में भी घर में ना रहने के कारण छूट गए थे। आम आदमी पार्टी केजरीवाल की गारंटी के तहत शासकीय भूमि पर निवासरत व मकान बने हुए लोगों को पट्टा देगी तथा आवश्यकता पड़ने पर पुनः सर्वे करावेगी। सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने रायपुर दक्षिण विधानसभा के आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लिया तथा छत्तीसगढ़ के कल्याण की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *