नगर पालिका परिषद कुम्हारी की सामान्य बैठक में जनहित में पारित किए गए महत्वपूर्ण निर्णय

विक्रम शाह की खबर,, कुम्हारी । बुधवार को नगर पालिका परिषद की सामान्य सभा की बैठक नगर पालिका भवन के सभागार में पालिकाध्यक्ष अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई उक्त बैठक में कुल 19 प्रस्ताव पर विचार विमर्श पश्चात निर्णय लिए गए। लगभग साढ़े पांच करोड़ के विभिन्न कार्यों तथा सौंदर्यीकरण, भवन मरम्मत, निर्माण कार्य, आरसीसी नाली मरम्मत, सड़क नवीनीकरण, उद्यान निर्माण, जल पाइपलाइन विस्तारीकरण, मुक्तिधाम निर्माण, भवन एवं मंच निर्माण, तालाब गहरीकरण आदि विभिन्न वार्डों में जनहित के कार्य हेतु परिषद द्वारा विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से प्रस्तुत प्रस्ताव को पारित कर दिया गया । बैठक में पार्षद महेश सोनकर ने वार्ड क्रमांक 10 में स्थित एक एक मकान जो हाई टेंशन की जद में है पुनः निर्माण की अनुमति पर सवाल उठाए जिसे मुख्यंगरपालिका अधिकारी ने संज्ञान में लेकर कार्यवाही की बात कही वहीं वार्ड क्रमांक 15 की पार्षद रागिनी राजू निषाद द्वारा वार्ड के नालियों की साफ सफाई की बात करते हुए इस पर तत्काल उचित कार्यवाही की मांग रखी जिसे भी अध्यक्ष ने गंभीर विषय की श्रेणी में रखते हुए उचित व्यवस्था एवं तत्काल कार्यवाही की बात कही । उपाध्यक्ष के रवि कुमार ने सड़कों के गुणवत्ताहीन निर्माण को लेकर ठेकेदारों पर कार्यवाही की जानकारी मांगी जिसपर सीएमओ द्वारा जवाब दिया गया। सामान्य सभा की इस बैठक के पश्चात पत्रकारों से चर्चा के दौरान अध्यक्ष से आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि भूपेश बघेल विरुद्ध विजय बघेल की चुनावी प्रतिद्वंद्विता में भूपेश बघेल के मुकाबले में कोई दूर-दूर तक कहीं नहीं है क्षेत्र की जनता उनके तमाम विकास के कार्यों से प्रसन्न है एवं उन्हें दोबारा इसी रूप में देखना चाहते हैं। सभा समाप्ति के पूर्व पार्षद थनेश पटेल ने विकास कार्यों में शासन के सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *