साहू सदन पाटन में स्नानागार एवं शौचालय निर्माण का सांसद विजय बघेल ने किया भूमिपूजन

पाटन। साहू सदन पाटन में सांसद निधि से रुपये 8 लाख की लागत से बनने वाली स्नानागार एवं शौचालय निर्माण की भूमिपूजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सांसद विजय बघेल अध्यक्षता नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग,विशेष अतिथि दिव्या कलिहारी उपाध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, गंगादीन साहू जिला प्रतिनिधि,हर्षा चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य,लोकमणी चंद्राकर मंडल अध्यक्ष उत्तर पाटन, योगेश भाले नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत पाटन, होरीलाल देवांगन अध्यक्ष नगर भाजपा, राजा पाठक सांसद प्रतिनिधि के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
सांसद विजय बघेल ने कहा जिस निर्माण कार्य का लोकार्पण होना था आज उस कार्य का भूमिपूजन पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष की गलत मानसिकता के कारण हो रहा है। पाटन क्षेत्र में सामाजिक समरसता स्थापित कर गंदा राजनीति को खत्म करना है।संगठन क्षमाता सीखना है तो वह साहू समाज की संगठन से सिख ले। गाँव मे पार से लेकर स्थानीय, परिक्षेत्र, तहसील,जिला, प्रदेश स्तर तक सामाजिक एकजुटता है।
नंदलाल साहू ने भवन की आवश्यकता के अनुरूप शौचालय एवं स्नानागार के लिये राशि स्वीकृति दिए जाने के लिये सांसद विजय बघेल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
दिनेश साहू ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन खेमलाल साहू ने किया। आभार प्रदर्शन लालेश्वर साहू ने किया।
मौके पर प्रमुख रूप से डॉ गुलाब साहू,यतीश साहू,किशन हिरवानी, कमलेश्वरी साहू,हरिशंकर साहू,सुलेन साहू,हरिशंकर साहू,रविशंकर साहू,डेहर लाल साहू,लोकेश साहू,बलराम साहू,राकेश साहू, राजू साहू,डॉ सुरेश साहू,सोहन साहू,करन साहू,निशा सोनी, रानी बंछोर,हेमलता पटेल, रेणुका बिजौरा,सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *