पाटन। साहू सदन पाटन में सांसद विजय बघेल के सांसद निधि से रुपये 8 लाख की लागत से बनने वाली स्नानगार एवं शौचालय निर्माण की भूमिपूजन का कार्यक्रम 4 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सांसद विजय बघेल होंगे। अध्यक्षता जिला साहू संघ दुर्ग अध्यक्ष नंदलाल साहू करेंगे।
