रिसाली,,,, महाविद्यालय में दिनांक 01.10.23 को प्राचार्य समेत अन्य सभी प्राध्यापक, कर्मचारी गण एवं छात्र- छात्राओं की उपस्थिति में स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत प्रातः 10 से 11 बजे तक 1 घंटे का श्रमदान किया गया। जिसमें परिसर और पानी टंकी की साफ- सफाई की गई । इसके साथ ही स्वच्छता के प्रति जन-जागरुकता को बढ़ावा देने हेतु रैली निकाली गई और प्राचार्य डॉ. नागरत्ना गनवीर द्वारा अपने वातावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाएं रखने एवं भारत को कचरा मुक्त करने का संदेश देते हुए समस्त छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर प्रो. नूतन कुमार देवांगन, डॉ. पूजा पाण्डेय , प्रो.शंभू प्रसाद निर्मलकर, प्रो. सतीश कुमार गोटा ,एनएसएस अधिकारी प्रो. वेदप्रकाश सिंह, प्रो. करन विश्वकर्मा एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
शासकीय नवीन महाविद्यालय में स्वच्छता श्रमदान कर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
