पाटन.छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग द्वारा पाटन विकासखंड के ग्राम कौही क्षेत्र में किसानों को सिंचाई सुविधा प्रदान करने के लिए कौही उद्वहन सिंचाई योजना का आधुनिकीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए 4 करोड़ 33 लाख 25 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
कौहि उद्वहन सिंचाई योजना का आधुनिकीकरण एवं जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्र के किसानों में खुशी का माहौल है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रदेश के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने एवं फसलों के पैदावार बढ़ाने के लिए पूरी कर्मठता के साथ कार्य कर रहे है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जो वादा करता है उसे निभाता भी है। कौहि उद्वहन सिंचाई योजना का आधुनिकीकरण एवं जीर्णोद्धार होने से क्षेत्र के अनेक गॉवो में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा।
सिंचाई योजना के लिए राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जल संसाधन व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, जनपद पंचायत सभापति रमन टिकरिहा, पूर्व जनपद सदस्य कृष्ण कुमार साहू, डॉ के.के. साहू, तेजराम सिन्हा, शिवकुमार साहू, केदारनाथ साहू, पुरण साहू, सदाराम बंजारे, कमलेश साहू सहित क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
