शुभम गुप्ता (डौण्डी) स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर जिला बालोद के 12 सरपंचों का हुआ सम्मान डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत बालोदने किया सम्मानितस्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर बालोद जिले के 12 ग्राम पंचायत सरपंचों का स्वच्छता के क्षेत्र मेंउत्कृष्ठ योगदान के लिये ग्राम पंचायत कामता विकासखंड डौण्डी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य

कार्यपालनअधिकारी, जिला पंचायत, डा रेणुका श्रीवास्तव के द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले सरपंचों में विकासखंड डौण्डी के ग्राम पंचायत कामता की सरपंच श्रीमति रेखा नायक, ग्राम पंचायत कुसुमकसा के सरपंच श्री शिवराम सिंद्रामें, ग्राम पंचायत साल की सरपंच श्रीमति संगीता नेताम, वि.खंड डौण्डीलोहरा से श्री नेतराम तारम, ग्राम पंचायत सीवनी श्री यशवंत रावटे ग्राम पंचा. जेवरतला, विखड गुडरदेही से ग्राम पंचायत के सरपंच रूपम देशमुख, परी एवं श्रीमति अहिल्या चुरेन्द्र सरपंच, अर्जुनी टिकरी के सरपंच एवं विषय गुरूर से ग्राम पंचायत अरमरीकला, अकलवारा श्रीमति संजूलता राजपूत, पेरपार तथा विखंड बालोद से ग्राम पंचायत तरीद एवं बोरी इस प्रकार कुल 12 ग्राम पंचायत के सरपंचों का सम्मान किया गया । डण्डी जनपद पंचायत के स्वच्छाग्राही एवं महिलाओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मानित किया गया।डी. रेणुका श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बालोद ने अपने उद्बोधन में बालोद जिले को ओडीएफ प्लस का स्टेटस प्राप्त करने वाले छ.ग. में प्रथम जिला बनाने हेतु सभी स्वच्छाग्राही महिलाओं जनप्रतिनिधियों, सरपंचों के साथ उपस्थित आम नागरिकों से अपील किया गया। उन्होनें ग्राम पंचायत कामता के ग्राम पटेल, सरपंच, सचिव एवं नागरिकों द्वारा माध्यशाला में श्रमदान से मंच एवं फर्सीकरण कार्य कराने की प्रशंसा की तथा ग्राम को विकास की दिशा में अग्रसर कराने हेतु आहवान किया। उपस्थित जनसमूह को उन्होनें स्वच्छता की शपथ दिलाई।कार्यक्रम को श्रीमति पुष्पा कोर्राम, जनपद सदस्य श्री सिदामें, सरपंच ग्राम पंचायत कुसुमकसा ने भी संबोधित किया। सीईओ जनपद पंचायत श्री डी. डी. मण्डले द्वारा स्वागत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया कला जत्था द्वारा स्वच्छता पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। पर्यावरण संरक्षण हेतु अमृत सरोवर में पौध रोपण भी किया गया । धन्यवाद पश्चात कार्यक्रम समापन हुआ। हाईस्कूल एवं माध्य शाला के छात्रों को स्वच्छता रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता हेतु सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में श्री संजय मरकाम, अति सीईओ जिला पंचायत श्री सुरेश कुमार साहू एसडीएम (राज.) डौण्डी, श्री हिंसाराम नायक, तहसीलदार डौण्डी, श्री सिन्हा. एसडीओ (वन) श्री मारकडे एसडीओ, (ग्रा.या. सेवा), श्री डी.पी.पाडे, अति.मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचा डौण्डी, श्री योगेश देवांगन कार्यक्रम अधिकारी, श्रीमति दिपा शाह परियोजना अधिकारी श्रीमति हेमबती कुलदीप श्रीमति पुष्पा कोमर्रा, जनपद सदस्य के साथ ही सरपंच एवं ग्राम पटेल, महिला स्वच्छाग्राही अधिक संख्या में उपस्थित थे।
