पाटन,,, महात्मा गांधी की जयंंती के अवसर पर कांग्रेस सरकार द्वारा पुरे 90 विधानसभा में भरोसे की यात्रा के अन्तर्गत रानीतराई से पाटन पहुंचने पर नगर के नया बस स्टेंड में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण किया गांधी जी शास्त्री जी को उनके देश सेवा पर याद कर श्रद्धांजलि अर्पित किया आसपास के गांव के सेनानियो को याद किया,,पुरखो ने अशिक्षा के खिलाफ जंग लडा है पुरखो का बलिदान उनकी शिक्षा हमे प्रेरणा देते है देश भले गुलाम था पर हमारे गांव कभी गुलाम नहीं रहा गांव के लोग कभी आश्रित नही रहे और यही बात गांधी जी से जुड़ गए गांधी जी ने श्रम करने वाले मेहनत करने वाले को गांधींजी ने सम्मान दिया गांधी जी ने सबको को जोड़कर इसे काम किया की अंग्रेजो को देश छोड़ना पड़ा श्री बघेल ने कबीर के दोहे भी सुनाते हुए गुरु घासीदास जी स्मरण किया, पंथ एवम धर्म सब एक है घृणा से घृणा समाप्त नही हो सकती घृणा तो प्यारा से ही समाप्त होगा,,घृणा फैलाने का काम केंद्र सरकार कर रही है हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता कांग्रेस पार्टी मोहब्बत बाटने वाली पार्टी है कांग्रेस गांधीं के रास्ते में चलने वाली पार्टी है श्री बघेल ने अपने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुआ कहा की प्रदेश सरकार ने किसान,युवा,मजदूर,महिला का ध्यान रखा गुजरात माडल नफरत का माडल है छत्तीसगढ सरकार का माडल मोहब्बत का मॉडल है , हमने तीज त्योहार को भी बड़ा सम्मान दिया, छत्तीसगढ़ के वायजनो को भी बढ़ावा दिया है अब होटलों में भी मिल रहा है छत्तीसगढ के व्यंजन मिल रहा है मुख्यमंत्री ने एक नारा देते हुए कहा की विश्वास ,विकास सुरक्षा से आज बस्तर जाना भी सहज हो गया है देश में आज अव्वल है छत्तीसगढ देश में कही भी जाओ प्रदेश का सम्मान है पाटन में बहुत विकास करने के बाद मुझे दूसरा सीट खोजने की जरूरत नहीं है मुझे पाटन किं जनता से बड़ा सम्मान मिला है श्री बघेल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की धान छत्तीसगढ़ सरकार खरीदती है श्रेय लेने का झूठा प्रयास मोदी कर रहे है किसान का धान छत्तीसगढ़ सरकार ही खरीदती है तभी हम कहते है भरोसे की सरकार है और हमने भरोसे की यात्रा निकाली है, यन्हा से यात्रा झिठ के लिए रवाना हुआ मंच संचालन हेमंत देवांगन ने किया इस अवसर पर मुख्य रूप से खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, अपेक्स बैंक के डायरेक्टर राकेश ठाकुर, ब्लाक कांग्रेस पाटन अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमंत देवांगन, सरजू साहु, तरुण बिज़ोर,अश्वनी साहु,राजेंद्र साहु,जवाहर वर्मा,जय श्री वर्मा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, सुनील सोनी,कमल किशोर वर्मा,लोकेश नायक,शेष नारायण भाले,बिसैहा देवांगन, के आलावा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास जीता है कांग्रेस ने,,तभी हमने निकाली है भरोसे की यात्रा,,पाटन ही मेरा जन्म एवम कर्म भूमि है मुझे दूसरे विधान सभा क्षेत्र सीट खोजने की जरूरत नही,,भूपेश बघेल
