नगर में श्रम दान कर जनप्रतिनिधियों ने दिये स्वच्छता का सन्देश ।

विक्रम शाह की खबर,,,

कुम्हारी। रविवार 01 अक्टूबर को शहरी और आवास कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद कुम्हारी द्वारा क्षेत्र में श्रम दान किया गया । गांधी जयंती के एक दिन पूर्व समस्त 24 वार्डो के साथ साथ वार्ड क्र.4 लट्ठी बाबा चौक , गायत्री मंदिर रोड, शमशान घाट, कृष्णकुंज, बड़े तरिया एवं हाॅस्पिटल में फैले गंदगी को पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर , जनप्रतिनिधि एवं पालिका के अधिकारियों द्वारा श्रम दान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर समस्त वार्डो में वार्डवासियों द्वारा भी श्रम दान किया गया एवं अपने अपने मोहल्ले व वार्ड को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर के अलावा मुख्य नगरपालिका अधिकारी जितेंद्र कुशवाहा सहित समस्त पार्षदगण, एल्डरमेन एवं जिला समन्वयक गौरव केशरवानी, राजस्व निरिक्षक राकेश साहू , सहायक राजस्व निरिक्षक लखन साहू एवं समस्त नगर पालिका के कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक तथा मोहल्ला वासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *