दुर्ग जिला में कोहका,कुम्हारी,उमरपोटी में मिले कोरोना के मरीज,जिले में कोरोना संक्रमित हुए 48

दुर्ग. जिले में बुधवार को कोरोना के 5 नए मरीज मिलें है। कोविड-19 के मरीज में कुम्हारी और कोहका से 2- 2 मरीज जबकि उमरपोटी से 1 मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। कुम्हारी में मिले दोनो कोरोना मरीज एम्स के स्टॉप है। कोहका में पाए गए एक मरीज भी एम्स के हेल्थ वर्कर है। जबकि दूसरा मरीज दिल्ली से लौटा है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के उमरपोटी में जो मरीज मिला है वे पीएचसी बेमेतरा में हेल्थ वर्कर है। जो 8 जून को एक दिन के।लिये अपने घर आये हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *