- पंचतत्व में विलीन हुए शहीद राजेश नमन करने अंचल वासियों का उमड़ा जन सैलाब

खबर हेमंत तिवारी
छुरा/जिले के रवेली गांव का सपूत देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिया।और उनकी शहादत को नमन करने गांव सहित अंचल के लोगो ने हजारों की संख्या में शहीद राजेश ध्रुव के अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे।और ग्राम रवेली का नजारा आज बिल्कुल अलग था गांव के चारों ओर से बस एक ही आवाज आती रही थी शहीद राजेश ध्रुव अमर रहे, शहीद राजेश ध्रुव अमर रहे भारत माता की जय गलियों से गुजरने वाले हर शक्श के मुंह से भी सिर्फ एक ही लफ्ज निकलता रहा शहीद राजेश ध्रुव अमर रहे शहीद राजेश ध्रुव अमर रहे, बता दे की बीते दिनों झारखंड के सिंहभूम जिले के चाईबासा में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान आईडी ब्लास्ट में शहीद हुए राजेश ध्रुव का पार्थिव शरीर आज जैसे ही उनके गृहग्राम रवेली पहुंचा तो उन्हें अंतिम विदाई देने रवेली के अलावा जिलेभर के लोग बड़ी संख्या में इकठ्ठा हो गए और पांडुका चारोधाम चौक गरियाबंद तिरंगा चौक सहित छूरा के बजरंग चौक में शहीद जवान को जनप्रतिनिधि और नगरवासियों में श्रद्धांजलि दी गई फिर शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास ले जाया गया ।

पुलिस और सीआरपीएफ के जवान अपने साथी को गाड़ी से उतारकर अपने कंधों पर उठाकर उन्हें घर तक लेकर गए जहां लोगो ने तिरंगे में लिपटे शहीद के अंतिम दर्शन किए ततपश्चात उनकी अंतिम यात्रा निकाली गयी इस दौरान लोगो का हजूम उमड़ पड़ा जिस गली से भी उनकी अंतिम यात्रा गुजरी लोगो का कारवां बढ़ता चला गया पंचतत्व में विलीन होने से पहले जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया, माहौल उस वक्त और भी गमगीन हो गया जब शहीद की 6माह की गर्भवती पत्नी ने भी पति की शहादत को सलाम किया भले ही परिवार के सदस्यों ने रोते हुए अपने लाडले को विदाई दी मगर उन्होंने अपने लाडले की शहादत पर फक्र जाहिर किया है। तथा गांव के वीर सपूत को ग्रामीणों ने नम आंखों से विदा किया पूरा अंचल और गांव शोक में डूबा रहा।

