मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का परिक्षेत्र साहू संघ झीट ने माना आभार 

  • 2 अक्टूबर को होगा परिक्षेत्र भवन का भूमि पूजन…हो रही है प्रशासनिक तैयारी

पाटन। तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत परिक्षेत्रीय साहू संघ के परिक्षेत्रीय मुख्यालय झीट में परिक्षेत्र का सर्व सुविधा युक्त भवन का भूमि पूजन  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा 2 अक्टूबर को किया जाना है। भूमि पूजन की सूचना मिलने पर परिक्षेत्रीय साहू संघ झीट के सामाजिक जनों  एवं तहसील के पदाधिकारियो ने हर्ष व्यक्त किया है।

परिक्षेत्रीय अध्यक्ष कल्याण साहू ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल साहू समाज के विकास में निरंतर सहयोग मिल रहा है। शनिवार को साहू समाज के जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी झीट पहुंचकर भूमि पूजन स्थान का निरीक्षण किया गया। जहां प्रमुख रूप से क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति मोनू साहू ,कृषि उपज मंडी दुर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष नंदलाल साहु ,महेंद्र साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष कल्याण साहू,  गजानंद सिहा, यशवंत सिंहा, रोहित साहू, मुकेश साहू, परस राम साहू ,डिजेंद्र साहू एवं विभिन्न समाजिक जन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।  मुख्यमंत्री के आगमन पर अनुविभागीय अधिकारियों के द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया एवं तैयारी पर प्रशासनिक अधिकारी जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *