पाटन / विधानसभा के अंतर्गत आने वाले भाजपा मध्य मंडल के विभिन्न ग्रामों में जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर बैठक लेकर भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में समर्थन जुटा रही है! ज्ञात हो जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर और अपने महिला मोर्चा की टीम के साथ ग्राम कानाकोट गाड़ाडीह,आमालोरी,गुढ़ियारी में बैठक लेकर राज्य सरकार के नाकामियों के बताया! हर्षा चंद्राकर ने कहा राज्य के कांग्रेस सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है, आम जनता से 2 किलो में गोबर खरीदकर मिट्टी खाद बनाकर किसानों को जबरन 10 रूपये में थमा रही है! जनता के साथ व्यापार कर रही है! गांव-गांव में शराब का अड्डा बन गई है,अवैध शराब की बिक्री लगातार हो रही है! एक ओर कांग्रेस सरकार जहां सत्ता में आने से पहले पूर्ण शराब बंदी का घोषणा किया था! आज कांग्रेस सरकार अपने वादों को भूलकर जनता के साथ धोखे और झूठ फरेब कर रही है! कहा था कि चिट फंड कंपनीयों से पैसा वापस दिलाएंगे!अभी तक किसी की पैसा वापस नही मिला है!

आगे हर्षा चंद्राकर ने कहा सभी गांव में भाजपा का जबरदस्त माहौल बन रही है तथा लोगों में केंद्र के मोदी सरकार के प्रति विश्वास जाता रही है!भाजपा की सरकार भरोसे की सरकार है!निश्चित ही छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी!ईस अवसर पर शैलेंद्री मांडवी,मंजू लता, दानेश्वर वर्मा,शकुंतला वर्मा,यमन मढ़रिया, कृष्णा साहू,परमेश्वर यादव, जागो बाई,राधाबाई दुलारी,शाहिल धनकर, सोनू साहू,ओमप्रकाश साहू,ओम प्रकाश राजपूत,डोमन साहू,गैंद सिंह टंडन,यशवंत सेन आनंद चंदन,भोजराम साहू,निर्मल बाई,उषा धनकर, दुलारिन यादव,राधा विश्वकर्मा, निर्मला साहू यशोदा ढीवर,मुन्नी साहू गणेसिया निषाद, दुलोरीन यादव , संतराम यादव,ग्वालिन यादव,परमेश्वर साहू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे!
