रायपुर। संजीवनी,महतारी कल्याण संघ के आवाहन पर नवा रायपुर तूता धरना स्थल में 20 सितंबर से जिला स्तरीय आंदोलन को प्रांत व्यापी कर विस्तार कर प्रतिदिन धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों को सेवा समाप्त करने,भर्ती के नाम पर ₹30000 देने की मांग सरकार के संरक्षण में ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा एवं अजा जिला विंग अध्यक्ष परमानंद जांगड़े ने सरकार के संरक्षण में सेवा समाप्ति, नई भर्ती करते हुए खुला भ्रष्टाचार किया जा रहा है। श्री झा ने अपने संबोधन में कहा कि संजीवनी महतारी के सेवकों को 700 के स्थान पर 2400 लोगों को नई भर्ती की जा रही है। प्रति आवेदक से ₹30000 की मांग भी की जा रही है। जिसका राज्य सरकार संरक्षक हैं। पुराने कर्मचारियों को निकाल कर नई भर्ती में ₹30 हजार की मांग की जा रही है। इसमें 20 हजार रू सुरक्षा निधि एवं 10 हजार रू प़शिक्षण शुल्क की मांग जा रही है। जो वर्षों से कम कर रहा है उसे क्या प्रशिक्षण देंगे। जान बूझकर रोटेशन प्रणाली में प्रारंभिक रूप से भर्ती कर लोगों को दो-चार माह में अपात्र घोषित कर दूसरे लोगों को भर्ती करने के लिए अपात्र बताकर छटनी करने की एक साजिश की जा रही है। संजीवनी महतारी हड़ताली कर्मचारी 2018 में भी लगातार बूढ़ा तालाब धरना स्थल में आंदोलन किए थे। आम आदमी पार्टी ने श्री केजरीवाल की गारंटी का उल्लेख करते हुए सरकार बनने पर सभी को विभाग में संविलियन कर स्वास्थ्य विभाग व संजीवनी महतारी के बीच ठेकेदार बिचौलिए प्रथा व ठेका प्रथा को तत्काल समाप्त किए जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री व उप मुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव की उस घोषणा को स्मरण कराया जिसमें प्रदेश में ठेका प्रथा समाप्त करने की बात कही गई थी। अब वहीं स्वास्थ्य मंत्री ठेका प्रथा व ठेकेदारों का समर्थन कर रहे हैं। आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राठौड़ द्वारा किया जा रहा है।
ठेका प्रथा समाप्त करने वाली सरकार में-ठेकेदार सेवा समाप्त कर नई भर्ती व 40हजार मांगा- सरकार का खुला संरक्षण- विजय झा
