दुर्ग,, शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय शिकसा सम्मान समारोह 2023 का आयोजन संयोजक डॉ. शिवनारायण देवांगन”आस” के संयोजन में 01 अक्टूबर 2023 को शास.उच्च.माध्य.शाला अंजोरा (ख) दुर्ग में किया गया है। संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” ने बताया कि इस अवसर पर पंजीकृत 200 शिक्षक को शिकसा शिक्षक सम्मान 2023 से सम्मानित किया जायेगा। आस ने बताया कि कार्यक्रम में प्रात10:30 बजे पंजीयन होगा जिसमें सम्मानित होने वाले शिक्षक पंजीयन के लिये फार्म भरकर अपना फोटो लगाकर पंजीयन कार्यालय में जमा करेंगे। प्रातः 11:00 बजे कार्यक्रम प्रारंभ सरस्वती वंदना हेमा चन्द्रवंशी, राजगीत चन्द्र कुमार चन्द्रा, स्वागत गीत सारिका बनसोडे सोनी, नृत्य गणेश वंदना मधु देवांगन, शिकसा शीर्षक गीत उषा भट्ट, नृत्य गुरूवंदना निशा महिलांग, शिकसा प्रेरणा गीत चैतन्य साहू, नृत्य करण साहू व साथी, संस्था पर विचार डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” संस्थापक व संयोजक, स्वागत भाषण कौशलेंद्र पटेल प्रातांध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा। दोपहर 12:00 बजे सम्मान समारोह सम्मान सूची के उपस्थित सभी शिक्षक को सम्मानित किया जायेगा अतिथि उदबोधन, कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार मैथिल संयुक्त सचिव व आभार प्रदर्शन बोधीराम साहू कोषाध्यक्ष द्वारा किया जायेगा। संयोजक आस ने बताया कि कार्यक्रम में पंजीकृत सभी साथियो के लिए भोजन की व्यवस्था भी रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने प्रातांध्यक्ष कौशलेन्द्र पटेल संयुक्त सचिव संजय कुमार मैथिल, कोषाध्यक्ष बोधीराम साहू, संगठन मंत्री महेत्तर लाल देवांगन, उपाध्यक्ष हर्षा देवांगन, मीडिया प्रभारी गोपाल ध्रुव, दुर्ग जिलाध्यक्ष होरीलाल चतुर्वेदी, दिव्यांग प्रकोष्ठ प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव उषा भट्ट, महिला प्रकोष्ठ प्रातांध्यक्ष नीता त्रिपाठी, दुर्ग जिलाध्यक्ष संध्या पाठक, रायपुर प्रभारी मीना भारद्वाज, जांजगीर जिलाध्यक्ष विजय प्रधान, विद्यार्थी प्रकोष्ठ के प्रभारी करण साहू, संगम वर्मा, निशा महिलांग आदि जोर शोर से लगे हुए है।
शिकसा सम्मान समारोह 01अक्टूबर को अंजोरा में ,, राज्य से 200 शिक्षक होगे सम्मानित
